फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Protested by burning copies of agricultural laws

कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर किया विरोध

Sat, 05 Jun 2021 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Protested by burning copies of agricultural laws
कुल्लू। केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कोरोना के कहर के बावजूद जारी है। हिमाचल किसान सभा कुल्लू ने शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीण स्तर पर यह प्रदर्शन कोरोना नियमों को ध्यान में रखते किए गए। इस दौरान केंद्र सरकार के प्रति रोष जताया। हिमाचल किसान सभा के राज्य सह सचिव होतम सिंह सौंखला ने कहा कि पांच जून 2020 को केंद्र सरकार ने गैर संवैधानिक तरीके से किसान विरोधी कानून लागू किए। इसके बाद किसान इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं। 26 नवंबर 2020 से दिल्ली सीमा पर किसान इन कानूनों को रद्द करने के लिए आंदोलन पर डटे हैं। इस आंदोलन में 600 से अधिक किसान अपनी जान भी गवां चुके हैं। लेकिन केंद्र सरकार अपनी हठ पर अड़ी हुई है। लेकिन देशभर के किसान भी अपने हक के लिए पीछे हटने वाले नहीं है। किसान आंदोलन अब गांव-गांव तक पहुंच गया है। दस दिन पहले ही जिले में 100 से अधिक स्थानों पर काले झंडे दिखाकर इन कानूनों का विरोध किया गया था। शनिवार को इन कानूनों की प्रतियां जलाई गई हैं। प्रतियां जलाकर किसानों ने अपना विरोध जताया है। इन तीनों कृषि कानूनों को रद्द किया जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाया जाए। प्रदेश में सेब, सब्जियां, लहसुन का समर्थन मूल्य घोषित किया जाए। जब तक सरकार इन कानूनों को वापस नहीं लेती है, यह विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed