फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   protest

‘85 फीसदी छोटे किसानों को बरबाद करने वाले हैं कृषि कानून’

Thu, 03 Dec 2020 07:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
protest
पतलीकूहल में किसान सभा के सदस्य कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Kullu
कुल्लू। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर जनवादी संगठनों हिमाचल किसान सभा, सीटू, नौजवान सभा और एसएफआई ने संयुक्त रूप से पतलीकूहल में प्रदर्शन किया। हिमाचल किसान सभा के सह सचिव होतम सिंह सौंखला ने कहा कि केंद्र सरकार ने महामारी की आड़ में बिना संसद में चर्चा किए अध्यादेश लाकर तीन कृषि कानून पास किए। यह देश के किसानों के विरोध में हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों के पक्ष में बनाया कानून देश के 85 फीसदी छोटे किसानों को बरबाद करने वाला है। इन कानूनों के चलते देश में सरकारी मंडियों का अस्तित्व समाप्त होगा। मंडियां समाप्त होने से पूंजीपतियों और कंपनियों की मनमानी होगी। ठेका खेती कानून से किसान और कंपनी के बीच विवाद होने पर किसानों को न्यायालय जाने का अधिकार नहीं रहेगा।
विज्ञापन

किसान कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। मोदी सरकार इस बिल को निरस्त करने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने मांग की कि तीनों किसान विरोधी कानूनों को वापस लिया जाए। हिमाचल किसान सभा नग्गर ब्लॉक सचिव अनिल कुमार ने कहा कि अगर सरकार के साथ बातचीत से हल नहीं निकलता है तो कुल्लू से भी किसान जल्द ही दिल्ली की ओर कूच करेंगे। इस दौरान सीटू जिला कोषाध्यक्ष भूप सिंह भंडारी, महिला समिति की सह संयोजक ममता नेगी, नौजवान सभा के नेता गोविंद भंडारी, सुनील ठाकुर, हिमाचल किसान सभा मनाली ब्लॉक के प्रधान चमन लाल, सचिव अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed