फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   protest

क्रमिक अनशन को भाजपा के ही दो गुट आमने-सामने

Sun, 16 Feb 2020 09:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
protest
बंजार (कुल्लू)। सैंज के बिहाली में रोजगार के मुद्दे को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे लारजी पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। इसे लेकर भाजपा के दो गुट आमने-सामने आ गए हैं। अनशन को लेकर सोशल मीडिया में भी एक-दूसरों पर खूब छींटाकशी हो रही है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल बंजार के अध्यक्ष बलदेव महंत ने कहा कि क्रमिक अनशन राजनीति का अड्डा बन गया है। क्रमिक अनशन पर बैठे चंद लोग सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। अभी पंचायती चुनाव आने वाले हैं। इसके चलते ये लोग अनशन जैसे हथकंडे अपना कर पंचायत के हितैशी बनने की कोशिश कर रहे हैं। विधायक सुरेंद्र शौरी ने पहले ही समस्या को लेकर 24 फरवरी को प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों की उच्च स्तरीय बैठक रखी है। प्रभावितों की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। वर्ष 2014 में प्रोजेक्ट एनएचपीसी के हैंडओवर हुआ था। लेकिन उस समय की कांग्रेस सरकार ने बाहर के लोगों को जगह दी और प्रभावित परिवारों के लिए कुछ नहीं किया। अब पांच साल बाद यही कांग्रेस के नेता आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं, जो सिर्फ वर्तमान सरकार को नीचा दिखाने का षड्यंत्र हैं। सैंज में चल रहा क्रमिक अनशन थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में बंजार भाजपा मंडल अध्यक्ष के बयान ने मामले को तूल देने का काम किया है। गौर रहे कि इससे पहले कुछ भाजपा पदाधिकारियों ने भी इस क्रमिक अनशन को समर्थन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed