फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   protest

सत्य प्रकाश ठाकुर का विरोध रैली से किनारा

Mon, 07 Nov 2016 09:29 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 07 Nov 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
protest
कांग्रेस - फोटो : file photo

जिला कांग्रेस की ओर से सोमवार को आयोजित विरोध रैली में एक बार फिर से गुटबाजी उजागर हुई। विरोध रैली से हाल ही में कांग्रेस में वापस लौटे पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर और जिप सदस्य प्रेम लता ने किनारा रखा। दोनों ही विरोध रैली में शामिल नहीं हुए। वहीं देवेंद्र नेगी विरोध रैली में शामिल हुए। दोनों नेताओं का तर्क है कि वह सोमवार को कुल्लू से बाहर थे, लेकिन संगठन में अंदरखाते गुटबाजी सामने आ रही है। सत्य प्रकाश व प्रेम लता ठाकुर के विरोध रैली में शामिल न होने पर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि इससे पूर्व भी प्रधानमंत्री पुतला दहन कार्यक्रम में भी दोनों नदारद रहे। वहीं अब सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन में भी दोनों उपस्थित नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


कुल्लू शहर में निकाली गई विरोध रैली में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसी मौजूदगी को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर की वापसी का स्वागत कर चुके हैं, लेकिन अंदरखाते गुटबाजी जारी है। सत्य प्रकाश ठाकुर सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि यदि पार्टी हाईकमान उन्हें टिकट देता है तो वह चुनावी रण में उतरने को तैयार हैं। सूत्र बताते हैं कि उनकी प्राथमिकता कुल्लू सदर है। इसी के चलते गुटबाजी संगठन पर हावी हो रही है। जबकि कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र से सुंदर सिंह ठाकुर भी टिकट के दावेदार हैं। इधर, इस संबंध में पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि मैं कहीं बाहर हूं। इसी कारण विरोध रैली में शामिल नहीं हो पाया। इस संबंध में जिला अध्यक्ष से इजाजत ली गई है। उनकी धर्मपत्नी प्रेम लता ठाकुर शिमला में जिला परिषद के प्रशिक्षण में गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed