फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Protest against Rambagh scrap market

Kullu News: रामबाग की कबाड़ी मार्केट का विरोध

Sun, 11 Aug 2024 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
Protest against Rambagh scrap market
व्यापार मंडल मनाली के सदस्यों ने रामबाग में दिया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

नहीं लगने दी मार्केट, नगर परिषद पर लगाया अनदेखी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (मनाली)। पर्यटन नगरी मनाली के रामबाग में रविवार को लगने वाली कबाड़ी मार्केट का स्थानीय व्यापारियों ने विरोध किया है। व्यापारियों ने रविवार को रामबाग पहुंचकर कबाड़ी मार्केट नहीं लगने दी। व्यापार मंडल ने धरना-प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल ने नगर परिषद और प्रशासन पर स्थानीय दुकानदारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
व्यापार मंडल मनाली के प्रधान संजीव ठाकुर के नेतृत्व में रविवार सुबह ही व्यापारी रामबाग में एकत्रित हुए। नगर परिषद मनाली की कार्यप्रणाली के प्रति रोष प्रकट करते हुए व्यापारियों ने धरना दिया। व्यापार मंडल के विरोध के बाद रविवार को कबाड़ी मार्केट नहीं लगी जबकि नगर परिषद ने रविवार को रामबाग में दुकानें लगाने वाले व्यापारियों की रसीद काटी थी। व्यापार मंडल प्रधान संजीव ठाकुर ने कहा कि स्थानीय कारोबारियों के प्रति नगर परिषद का रवैया नकारात्मक रहा है। दूसरी ओर प्रवासी कारोबारियों को पूरी छूट दे रखी है। पूरी मनाली को कबाड़ मार्केट बनाकर रख दिया है। आइबैक्स चाैक से नीचे भी कब्जे हो गए हैं।
विज्ञापन

फुटपाथ पर सामान बेचा जा रहा है। मालरोड में पान बेचने वाले, मसाज वाले सरेआम घूम रहे हैं। शहर में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। आरोप लगाया कि मीट मार्केट की गंदगी सड़क पर बह रही है। इसमें प्रशासन और नगर परिषद कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस दौरान व्यापार मंडल मनाली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुबेर अवस्थी, महासचिव रजनीश शर्मा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, महिला उपाध्यक्ष शीतल सूद, वरिष्ठ सदस्य अतुल वर्मा, जगदीश चंद, मनोज सूद, संजीव कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed