फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Protest again today over woman's death.

Kullu News: महिला की मौत के मामले में आज फिर धरना

Tue, 07 Jul 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Protest again today over woman's death.
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसूता महिला की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर समाजसेवी बंटी सराजी उर्फ बलदेव ठाकुर ने एलान किया है कि बुधवार को ढालपुर मैदान में लोग एकत्रित होंगे और उसके बाद प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले धरना-प्रदर्शन किया था। इसके चलते प्रदर्शनकारियों पर ही मामले दर्ज किए गए हैं। डॉक्टर और स्टाफ नर्स के कारण महिला की जान गई है, उन पर अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

परिजनों की ओर से डॉक्टर और स्टाफ नर्स के खिलाफ शिकायत दी जा चुकी है, उसके बाद भी पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है। यही कारण है कि लोगों में काफी आक्रोश पनप रहा है। कहा कि बुधवार को लोगों का गुस्सा प्रशासन-पुलिस और सरकार की व्यवस्था पर फूटेगा। समाजसेवी बंटी सराजी और इनफ्लुएंसर संजय चौहान ने आरोप लगाया है कि जब से महिला की मौत के मामले में धरना प्रदर्शन किया है, उसके बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित तमाम सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed