फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Prostitution accused sent on four-day police remand

Kullu News: चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे देह व्यापार से जुड़े आरोपी

Sun, 28 Dec 2025 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 28 Dec 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Prostitution accused sent on four-day police remand
मनाली में पुलिस ने एक सप्ताह में पकड़ा दूसरा गिरोह, खुलेंगे कई राज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। पर्यटन नगरी में देह व्यापार के दो गिरोहों का भंडाफोड़ होने से अवैध कारोबार का सफाया होने की उम्मीद जग गई है। मनाली पुलिस की टीम ने एक सप्ताह के भीतर दूसरे गिरोह को दबोचा है।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए हैं। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध कारोबार से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी होने की संभावना भी प्रबल हो गई है। थाना प्रभारी मनीष शर्मा दोनों ही मामलों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बीते रविवार को देह व्यापार से जुड़े गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार किए थे। अब शनिवार दो और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने मामले में 22 वर्षीय निक्की परमार उर्फ योगी निवासी ग्वालियर मध्य प्रदेश और 22 वर्षीय धर्मेंद्र सोल्की निवासी तहसील मीतरवार ग्वालियर मध्य प्रदेश को मनाली की अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें 30 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं। रिमांड के दौरान अवैध कारोबार से जुड़े और लोगों का भी पुलिस को सुराग लग सकता है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मनाली में इस कारोबार का सफाया करने के लिए पुलिस अभियान के रूप में कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed