फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   programe

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए सीमाएं सील

Sat, 08 Aug 2020 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
programe
कुल्लू। ढालपुर में मनाए जाने वाले 74वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जिला कुल्लू की सीमाओं को सील कर दिया है। सुरक्षा के बीच पुलिस की ओर से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की शक के आधार पर तलाशी ली जा रही है। इसके बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला में पन बिजली प्रोजेक्टों, एसएसबी, आईटीबीपी के साथ अन्य सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया है। 15 अगस्त के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अवसर पर कुल्लू की शांत वादियों में कोई संदिग्ध सैलानी के भेष में कुल्लू में न घुस जाए, ऐसे में पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। जिला पुलिस प्रशासन ने सभी थानों व चौकी प्रभारियों को अपने इलाकों में रात्रि गश्त व पेट्रोलिंग को तेज करने के निर्देश दिए हैं। स्वतंत्रता दिवस के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ढालपुर मैदान में जल्द ही परेड की रिहर्सल भी शुरू होगी। इसमें पुलिस के अलावा एसएसबी, आईटीबीपी, होमगार्ड, एनएसएस व एनसीसी की टुकड़ियां भाग लेंगी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। बाहर से आ रहे वाहनों की शक के आधार तलाशी हो रही है। उल्लेखनीय है कि ढालपुर में मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ध्वजारोहण करेंगे। डीसी कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि समारोह में सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा जाएगा। परेड के साथ सभी व्यवस्थाएं उचित ढंग से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed