फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   problem solve

भुट्टी कॉलोनी के बाशिदों को नहीं सताएगा कूहल का पानी

Thu, 31 Dec 2020 11:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
problem solve
कुल्लू। जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत जरड़ के वार्ड नंबर तीन में अब कूहल का पानी लोगों के लिए परेशानी नहीं बनेगा। ग्राम पंचायत और जल शक्ति विभाग मिलकर ग्रामीणों की समस्या को हल करेंगे। जिसके लिए कूहल के करीब एक किलोमीटर के हिस्से को दुरुस्त कर दिया जाएगा। क्षतिग्रस्त कूहल का पानी पंचायत के करीब डेढ़ दर्जन घरों में घुस रहा है। जिससे लोगों को समस्याओं से जूूझना पड़ रहा है। ऐसे में अमर उजाला ने 30 दिसंबर के अंक में भुट्टी कॉलोनी में घरों में घुस रहा कूहल का पानी शीर्षक से मामले को प्रमुखता से उठाया था। जिसके उपरांत जल शक्ति विभाग और विकास खंड कुल्लू ने हरकत में आते हुए ग्रामीणों की समस्या को हल करने के लिए मौके का संयुक्त निरीक्षण किया। जिसमें ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों, विकास खंड कुल्लू व जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने आपसी सहमति से कूहल को दुरुस्त करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण अश्वनी, हृदय राणा, रमेश कुमार, वेद प्रकाश, शिव प्रकाश, आरएल गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, खेम सिंह ठाकुर, रूप सिंह, पीडी ठाकुर, केटी ठाकुर, रणजीत सिंह ने कहा कि दोनों विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या को हल करने का आश्वासन दिया है। वहीं, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश अवस्थी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को हल करने के लिए विभाग और पंचायत संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कूहल के एक किलोमीटर हिस्से का प्राक्कलन तैयार किया जाएगा। बीडीओ कुल्लू जयवंती ठाकुर ने कहा कि जलशक्ति विभाग और विकास खंड कुल्लू की संयुक्त टीम ने जरड़ पंचायत के वार्ड नंबर तीन का निरीक्षण किया है। रिपोर्ट के आधार पर ग्रामीणों की समस्या को हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed