फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Private bus operator on strike again in Kullu

कुल्लू में निजी बस ऑपरेटर फिर हड़ताल पर

Sat, 08 May 2021 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Private bus operator on strike again in Kullu
कुल्लू। जिले में 150 रूटों पर निजी बसों के पहिये एक बार फिर थम गए हैं। निजी बस ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। दो दिन पहले ही कुल्लू में निजी बस ऑपरेटरों ने हड़ताल स्थगित की थी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू के बीच बसों को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाने के निर्देश दिए थे। निजी बसों को सवारियां नहीं मिल रही है। कई जगह अगर निजी बस ऑपरेटर अधिक बिठा रहे तो पुलिस उनका चालान कर रही है। ऐसे में एक बार फिर निजी बस ऑपरेटर और सरकार आमने-सामने है। निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल शुरू होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। कुल्लू के बस स्टैंड, ढालपुर और आसपास क्षेत्र में शनिवार को निजी बसें खड़ी रही। बताया जा रहा है कि कर्फ्यू और हड़ताल के चलते स्टाफ भी छुट्टी पर भेज दिया है। बस स्टैंड सरवरी में केवल निगम की बसों की ही आवाजाही देखने को मिली। निजी बस ऑपरेटर संघ कुल्लू के अध्यक्ष रजत जंबाल ने कहा कि टैक्स व टोकन टैक्स माफ किए जाने की मांग को लेकर निजी बस ऑपरेटर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैैं। लेकिन प्रदेश सरकार उनकी मांग पूरी नहीं कर रही है। इसके साथ ही घाटे में चल रहे बसों को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाने को कहा गया है। मांगे पूरी न होने तक निजी बसों की सेवाएं बंद रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed