{"_id":"68d033772ff034b6b50be7a3","slug":"primary-and-secondary-school-buildings-are-at-risk-kullu-news-c-89-1-ssml1015-157531-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के भवन को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के भवन को खतरा
Sun, 21 Sep 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
न्यूली खड्ड के उफान पर होने से बना हुआ है डर
शिक्षकों और 27 विद्यार्थियों की सुरक्षा का सवाल
महेंद्र पालसरा
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी के दुर्गम क्षेत्र शाक्टी के राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय भवन और परिसर को खतरा बना हुआ है। भारी बारिश के कारण न्यूली खड्ड का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
इस कारण खड्ड के किनारे स्थित दोनों विद्यालयों के चपेट में आने का डर बना हुआ है। ऐसे में शिक्षकों और इन विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा का सवाल खड़ा हो गया है। अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।
गौरतलब है कि राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय शाक्टी न्यूली खड्ड के किनारे स्थित है। खड्ड का जलस्तर बढ़ने से इसका बहाव विद्यालय परिसर की ओर हो गया है जिससे बारिश हाेने से अप्रिय घटना होने का डर बना हुआ है। प्राथमिक विद्यालय में 12 और माध्यमिक विद्यालय में 15 विद्यार्थी इस शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अध्ययनरत हैं। दुर्गम क्षेत्र के विद्यार्थियाें की पढ़ाई में खड्ड का डर प्रभाव डाल रहा है। अभिभावक सोमदेव, मोहर सिंह, शीला देवी, अरुणा ने कहा कि विद्यालय और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए न्यूली खड्ड का तटीकरण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग से विद्यार्थियों की सुरक्षा के इंतजाम करने की अपील की है। उधर, गुणवत्ता शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। अगर स्थिति गंभीर है तो बच्चों की नियमित कक्षाएं सुरक्षित स्थानों पर चलाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
--