{"_id":"6ab4086e698fd8cfea031ef4","slug":"price-of-kandhari-pomegranate-rises-by-13-in-a-week-kullu-news-c-89-1-ssml1015-187463-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एक सप्ताह में 13 रुपये चढ़ा कंधारी अनार का भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एक सप्ताह में 13 रुपये चढ़ा कंधारी अनार का भाव
Thu, 24 Sep 2026 10:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। कंधारी किस्म के अनार के दाम बढ़ने से बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। बुधवार को बंदरोल सब्जी मंडी में कंधारी किस्म के सुपर अनार की बोली 88 रुपये प्रति किलो लगी।
शुरुआती दौर में यही अनार 75 रुपये प्रति किलो तक बिका था। ऐसे में एक सप्ताह में भाव 13 रुपये प्रति किलो बढ़ गया है। अलग-अलग गुणवत्ता के अनुसार कंधारी अनार के 50, 75 और 88 रुपये प्रति किलो तक भाव रहे।
अनार उत्पादकों का कहना है कि बेहतर दाम मिलने से उन्हें आगे भी अच्छे भाव मिलने की उम्मीद है। बागवानों के अनुसार इस साल शुरुआती दौर में सूखे के कारण फसल को नुकसान हुआ है। अब अनार के दाम बढ़ने से नुकसान की कुछ भरपाई होने की उम्मीद है। अनार उत्पादक अनूप भंडारी, सुनू राम, मुनीष भंडारी, दुष्यंत ठाकुर और चमन ने कहा कि अच्छे दाम मिलने से अनार उत्पादकों को राहत मिली है। इससे बागवानों की आर्थिकी मजबूत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
श्राद्ध से पहले बढ़ी फलों की मांग
बताया जा रहा है कि तीन दिन बाद श्राद्ध शुरू होने के कारण फलों की मांग बढ़ रही है। इसका असर फलों के दामों पर भी देखने को मिल रहा है। बंदरोल आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मोहन ठाकुर ने बताया कि बुधवार को मंडी में कंधारी अनार की अलग-अलग गुणवत्ता के अनुसार 88, 75 और 50 रुपये प्रति किलो तक भाव रहे। जिला कुल्लू के निचले क्षेत्रों में पिछले कई दशकों से अनार की खेती की जा रही है। जिले में करीब एक हजार हेक्टेयर भूमि पर अनार की खेती होने की जानकारी दी गई है। बागवानों को अनार की खेती से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।
विभाग बागवानों को अनार की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत है। इस साल अनार के अच्छे दाम मिलने से बागवानों की आर्थिकी में बढ़ोतरी हो रही है। राजकुमार, उपनिदेशक, बागवानी विभाग, कुल्लू