फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Price of Japanese fruit increased by Rs 15, price reached Rs 115 per kg

Kullu News: जापानी फल के दामों में 15 रुपये का उछाल, 115 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गए दाम

Wed, 13 Dec 2023 10:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Price of Japanese fruit increased by Rs 15, price reached Rs 115 per kg
कुल्लू में जिला में जापानी फल का सीजन अतिंम दौर में चल रहा है।-संवाद
कुल्लू/खराहल। दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में जापानी फल के दामों में 15 रुपये का उछाल आया है। पिछले सप्ताह 100 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला जापानी फल अब 115 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। दाम बढ़ने से बागवानों ने राहत की सांस ली है। हालांकि जिले में जापानी फल का सीजन अब अंतिम दौर में पहुंच गया है।
विज्ञापन

जापानी फल सीजन में सबसे आखिर में तैयार होता है। अक्तूबर से इसकी आमद मंडियों में शुरू हो जाती है। जबकि अक्तूबर से पहले ही सेब सहित अन्य फलों का सीजन सिमट जाता है। जिले में करीब 216 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 702 टन जापानी फल का उत्पादन हो रहा है। लगघाटी जापानी फल का सबसे बड़े उत्पादक क्षेत्र के रूप में उभरा है। कुल्लू जिला में मुख्यत: फूयू और हेचिया किस्म का जापानी फल पैदा हो रहा है।
विज्ञापन

जापानी उत्पादक बागवान दुनी चंद ,केहर सिंह, कमल और खेम सिंह आदि ने कहा कि कुछ उत्पादकों ने मंडियों में कच्चा फल भेजा। इससे मंडियों में फल के दाम गिर गए, लेकिन मंडियों में जापानी फल के दामों में सुधार हुआ है। 15 रुपये प्रतिकिलो तक दाम बढ़ने से बागवानों को लाभ मिलेगा। इस संबंध में फलोत्पादक मंडल कुल्लू के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने कहा कि जापानी फल का सीजन अब अंतिम दौर में है। कई क्षेत्रों में सीजन बागवानोें ने समेट लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खर्चा और रखरखाव सेब से कम
बागवानी विभाग के उपनिदेशक बीएम चौहान ने कहा कि जापानी फल के लिए सेब से भी कम चिलिंग आवर्स की जरूरत होती है। इसके लिए 200 से 400 चिलिंग आवर्स की आवश्यकता होती है। जापानी फल उगाने में सेब से कम मेहनत लगती है। दवा का खर्चा भी इसमें सेब की अपेक्षा कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed