फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Premature attack of woolly aphid in gardens

बगीचों में समय से पहले वूली एफिड का हमला

Mon, 06 Jun 2022 10:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Premature attack of woolly aphid in gardens
प्रीतम शर्मा
विज्ञापन

गुशैणी (कुल्लू)। बंजार की तीर्थन वैली गुशैणी के सेब के बगीचों में जून में ही वूली एफिड रोग ने हमला कर दिया है। शुष्क मौसम की वजह से पेड़ों की शाखाओं पर वूली एफिड (ऊन की तरह दिखने वाला सफेद रंग का मोम जैसा पदार्थ) लग रहा है। इससे हजारों बागवानों को नुकसान की चिंता सता रही है।
आमतौर पर यह कीट अक्तूबर और नवंबर में सेब के पौधों पर आक्रमण करता है, लेकिन इस बार समय से पहले ही कीट ने बगीचों में हमला बोल दिया है। यह वूली एफिड पेड़ की टहनी से रस चूसने वाला कीट है। यह पौधे में पाए जाने वाले तरल पदार्थ पर इकट्ठा हो जाते हैं। इससे पौधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार बगीचों में यूरिया खाद डालने से वूली एफिड की समस्या पैदा होती है।
विज्ञापन

कीटों के हमले से प्रभावित भागों पर छोटी-छोटी गांठें बन जाती हैं। ऐसे में सेब के पौधों की बढ़ने की क्षमता रुक जाती है, जबकि फल भी कम लगते हैं। बागवान हेमराज ठाकुर, केहर सिंह, योगराज, सुनील कुमार, सोमदेव, सुरेश नेगी, रामचंद्र, आलम चंद और सागर चंद ने बताया कि इस बार सेब के बगीचों में समय से पहले ही वूली एफिड रोग ने हमला कर दिया है। इससे नुकसान की चिंता भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को दूर करने के लिए बागवानी विभाग को शिविर लगाने चाहिए, जिससे बागवानों को नुकसान से बचाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वूली एफिड से परेशान बागवान करें छिड़काव
बागवानी विभाग कुल्लू के उपनिदेशक डॉ. बीएम चौहान ने बताया कि बागवान 200 लीटर पानी में एक किलो जिंक सल्फेट और 200 ग्राम बोरिक एसिड का घोल बनाकर पेड़ों पर छिड़काव करें। यह घोल 20 से 25 पेड़ों में छिड़काव के लिए उपयुक्त रहेगा। जिन पेड़ों पर वूली एफिड की मार पड़ी है, वहां इस घोल को तेज छिड़काव करने से भी राहत मिलेगी। उधर, बंजार के विषयवाद विशेषज्ञ रामनाथ ने बताया कि बागवानों को एडवाइजरी जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed