{"_id":"052628186266a4f36f484c6022af2298","slug":"prapartion-for-dashra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी-देवताओं के स्थान चिन्हित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी-देवताओं के स्थान चिन्हित
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा उत्सव में आने वाले देवी-देवताओं के स्थलों को चिन्हित करने में प्रशासन ने कमर कस ली है। सभी देवी-देवताओं के कारदारों को प्रशासन ने मौके पर बुलाया है। जिला देवी-देवता कारदार संघ और प्रशासन स्थान चिन्हित करने के बाद कारदारों के हस्ताक्षर ले रहे हैं। इस दौरान जिला प्रशासन दशहरा के दौरान आने वाली समस्याओं को भी कारदारों से पूछ रहा है। गौरतलब है कि ढालपुर मैदान में पहले सीमेंट से बनी देव थड़ियों को प्रशासन ने हटा दिया है।
विज्ञापन
अब यहां पर लकड़ी की बनाई गई देव थड़यिों को दशहरा के दौरान देवी-देवताओं को बैठने के लिए अस्थायी तौर पर स्थापित किया जाएगा। इसके बाद देव थड़यिां उठाकर इन्हें सुरक्षित जगह पर रखा जाएगा। सोमवार को भी प्रशासन और जिला देवी-देवता कारदार संघ की टीम ने पुराने स्थान चिन्हित किए। जिला देवी-देवता कारदार संघ के जिलाध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने बताया कि जहां-जहां पर पहले देवी-देवता बैठते हैं उन स्थान पर लकड़ी की देव थड़ियां लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
इन दिनों मैप के जरिये उखाड़ी गई थड़यिों को चिन्हित किया जा रहा है। इस मौके पर प्रशासन की टीम के साथ-साथ रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह, जिला देवी-देवता कारदार संघ के महासचिव टीसी महंत सहित अन्य कारदार मौजूद रहे।
विज्ञापन