फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pradhan blocked road

प्रधान पद से हारा तो बंद कर दी सड़क

Tue, 12 Jan 2016 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Tue, 12 Jan 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
Pradhan blocked road

पंचायत चुनाव में परचम लहराने वाले प्रत्याशी जहां लोगों की खातिरदारी में जुट गए हैं, वहीं मणिकर्ण घाटी की दनोगी पंचायत में प्रधान पद पर हारे हुए प्रत्याशी ने सड़क पर डंगा लगा कर लोगों का रास्ता रोक दिया है। बताया जा रहा है कि प्रधान ने यह फैसला हार से गुस्से में आने के बाद लिया है। उधर, प्रधान पद पर चुनाव हारे प्रत्याशी चुन्नी लाल ने कहा कि यह मेरी जमीन है। इसे मैं रोक सकता हूं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छरोड़नाला गनाखला सड़क के छमाहण गांव के पास बीच सड़क में डंगा लगाकर गनाखला गांव तथा साथ लगते गांवों के लिए रास्ता बंद कर दिया गया है। प्रधान इस बात से नाराज हैं कि प्रधान पद के लिए गनाखला गांव से उन्हें किसी ने वोट नहीं दिया है। इसके चलते उसने रास्ता बंद कर दिया है। वहीं, गनाखला गांव के लिए रास्ता बंद होने से आधा दर्जन वाहन भी सड़क के उस पार फंस गए हैं। प्रधान पद के लिए हारे प्रत्याशी चुन्नी लाल की कार्रवाई को लेकर पंचायत में चर्चाओं का बाजार गर्म है। गौरतलब है कि दनोगी पंचायत प्रधान की दौड़ में हिलोपा के चुन्नी लाल को चुनावों में कुल 75 मत पड़े। इससे प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद चुन्नी लाल ने सड़क के बीचोंबीच डंगा लगाकर गनाखला सड़क को बंद कर दिया।
विज्ञापन


दनोगी पंचायत के नवनियुक्त प्रधान जीवन ठाकुर ने कहा कि चुन्नी लाल ने कुछ साल पहले गनाखला गांव के लिए निकाली जाने वाली सड़क के लिए अपनी जमीन दी थी, लेकिन चुनावों में हार जाने के बाद घटिया राजनीति करते हुए सड़क पर डंगा लगा दिया है, जो सरासर लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि चुनावों में हार-जीत का फैसला जनता करती है न कि प्रत्याशी। जनता का फैसला मानकर इसे स्वीकार कर लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed