{"_id":"69d0f16a91d778ddd9099e02","slug":"power-outages-affect-business-kullu-news-c-89-1-ssml1015-172979-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बिजली की आंख-मिचौनी से प्रभावित हो रहा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बिजली की आंख-मिचौनी से प्रभावित हो रहा कारोबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंज में आए दिन लग रहे अघोषित कट, 15 मिनट के अंतराल में गुल हो रही बिजली
बिजली बंद रहने से दूध और अन्य डेयरी उत्पाद हो रहे खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। बिजली उत्पादन से प्रदेश और देश के अन्य राज्यों को रोशन करने वाली सैंज घाटी के लोग इन दिनों बिजली की समस्या से परेशान हैं। एक सप्ताह से घाटी में बिजली की आंख-मिचौनी जारी है। अघोषित कटों ने स्थानीय निवासियों, कारोबारियों और सरकारी कर्मचारियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। 15 मिनट के अंतराल में बिजली गुल हो रही है, जिससे घाटी में विकास का पहिया थम रहा है। बिजली से चलने वाले उपकरण बंद रहने से दूध और अन्य डेयरी उत्पाद खराब हो रहे हैं।
लोक मित्र और सीएससी केंद्रों का काम पूरी तरह ठप हो गया है। अघोषित कटों का असर सरकारी कामकाज पर भी दिख रहा है। तहसील कार्यालय, बैंक और अन्य विभागीय कार्यालयों में काम नहीं हो रहा है। इससे दूरदराज के क्षेत्रों से आए ग्रामीणों को बिना काम निपटाए ही वापस लौटना पड़ रहा है।
इस संबंध में विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता लीलाधर ने कहा कि बजौरा बिजली लाइन की मरम्मत जारी है। ऐसे में सैंज घाटी के लिए जिला मंडी के पंडोह से विद्युत आपूर्ति की जा रही है, जिससे बिजली के कट लग रहे हैं। कहा कि जल्द बजौरा बिजली लाइन को ठीक कर आपूर्ति सुचारू की जाएगी।