फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Power lines damaged due to falling trees, electricity disrupted in Manali too

Kullu News: पेड़ गिरने से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त, मनाली में भी बाधित रही बिजली

Mon, 05 Feb 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 05 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Power lines damaged due to falling trees, electricity disrupted in Manali too
मनाली (कुल्लू)। बर्फबारी से बिजली बोर्ड को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। पेड़ गिरने से बिजली लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से रविवार की रात मनाली के आसपास के गांवों के लोग अंधेरे में रहे। लगभग 24 घंटे से कई गांवों में ब्लैकआउट रहा।
विज्ञापन

सोमवार को कड़ाके की ठंड में बर्फ के बीच कार्य कर बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने बिजली बहाल की। मनाली में बर्फबारी से जिंदगी की रफ्तार थम गई है। घाटी की तमाम सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। पेयजल योजनाएं जाम होने से कई इलाकों में पानी का संकट गहरा गया है। नसोगी में पेड़ की बड़ी टहनी टूटने से ग्रामीण इलाकों की बिजली बंद है।
विज्ञापन

मनाली शहर में भी दिनभर बिजली गुल रही। 50 फीसदी ग्रामीण इलाकों में पानी की आपूर्ति घट गई है। बिजली पर निर्भर पेयजल योजनाओं में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। घाटी में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कुल्लू-मनाली हाईवे पर पतलीकूहल से आगे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि भारी बर्फबारी से कुछ दिक्कतें जरूर हुई हैं। संबंधित विभाग व्यवस्था सुचारु बनाने में जुटे हुए हैं। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता दर्शन कालिया और आदर्श गोयल ने बताया कि दिनभर की मशक्कत के बाद अधिकतर इलाकों में बिजली बहाल कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed