फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Potholes on the national highway make travelling dangerous

Kullu News: नेशनल हाईवे पर गड्ढ़ों से खतरनाक हुआ सफर

Wed, 13 Aug 2025 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 13 Aug 2025 05:08 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the national highway make travelling dangerous
कुल्लू-मनाली के बीच नहीं रुक रहा पत्थर गिरने का क्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। भारी बारिश ने मनाली की संपर्क सड़कों समेत कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे की हालत को बिगाड़ दिया है। जगह-जगह गड्ढे पड़ने से एनएच में सफर जोखिम भरा और खतरनाक हो गया है। कुल्लू से मनाली तक पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। गनीमत है कि इस दायरे में अभी तक कोई हादसा नहीं हुआ। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सावधानीपूर्वक यात्रा करने की अपील की है।


मनाली समेत पूरी घाटी में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। इसका सीधा असर यातायात व्यवस्था पर दिख रहा है। कुल्लू से मनाली तक हालांकि यातायात सुचारु है। पर्यटन कारोबारी मुकेश, विवेक, रोहित शर्मा ने बताया कि नेशनल हाईवे की हालत संपर्क सड़क जैसी हो गई है। इस पर सफर करना मुश्किल हो गया है। मनाली से रांगड़ी तक सड़क बेहद खस्ता है। रांगड़ी, रायसन, 14 मील और आलू ग्राउंड में पहाड़ी से बारिश होने पर पत्थर गिर रहे हैं। खराब सड़क का असर पर्यटन कारोबार पर भी देखने को मिल रहा है। उधर, एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने कहा कि प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन




-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed