{"_id":"66fbcede79446493180c6fc6","slug":"pooja-stood-first-in-letter-writing-kullu-news-c-89-1-ssml1012-132032-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लेटर राइटिंग में पूजा रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लेटर राइटिंग में पूजा रहीं प्रथम
विज्ञापन
पनारसा कॉलेज में महात्मा गांधी की जयंती पर करवाईं प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय पनारसा (मंडी) में मंगलवार को महात्मा गांधी की 155वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. चारू अहलूवालिया रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को गांधी के विचारों और उनके आदर्शों के बारे में बताया।
इस दौरान कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें प्रमुख रूप से गांधी के विचारों पर आधारित पेपर राइटिंग, लेटर राइटिंग और भाषण प्रतियोगिता शामिल रही। लेटर राइटिंग प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पूजा ठाकुर प्रथम रहीं। दूसरे स्थान पर आशा और तीसरे स्थान पर संगीता रहीं। पेपर राइटिंग में बीए प्रथम वर्ष की रेखा प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की निशा द्वितीय और प्रथम वर्ष की आशा तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण में बीए प्रथम वर्ष की नगीना ने बाजी मारी है। दूसरे स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष की रितिका और तीसरे स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की मनीषा रही हैं। इस मौके पर सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संवाद