फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pomegranate prices jumped by ten rupees

अनार के दामों में आया दस रुपये उछाल

Fri, 29 Oct 2021 07:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Pomegranate prices jumped by ten rupees
भुंतर सब्जी मंडी में अनार की बोली लगाते व्यापारी। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू में फलों का सीजन अब सिमटने लगा है। नवंबर के बाद सेब के साथ अनार की खरीदारी पूरी तरह से बंद हो जाएगी। अनार का सीजन अंतिम दौर में चल रहा है। स्थानीय सब्जी मंडी भुंतर में अनार के रेट में दस रुपये की वृद्धि हुई है। इससे अनार 75 रुपये किलो बिका है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी भुंतर में इन दिनों अनार व जापानी फल पहुंच रहा है। खरीदारी के लिए बाहरी राज्य दिल्ली, यूपी व पंजाब के व्यापारी पहुंचे हैं। हालांकि तीन दिन पहले भुंतर सब्जी मंडी में अनार 50 से 65 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा था। अब रेट में आए उछाल से उत्पादकों के चेहरे खिल गए हैं। बागवान रमेश ठाकुर, किशन चंद, प्रताप सिंह, सोहन लाल, मुकेश कुमार, निका राम, प्रेम सिंह, रवि तथा ओम प्रकाश ने कहा कि अनार का सीजन अब सिमटने वाला है। कुछ जगहों पर तुड़ान चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब स्थानीय मंडियों में ही अनार के अच्छे रेट मिल रहे हैं। भुंतर सब्जी मंडी में आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष खुशहाल ठाकुर ने कहा कि अनार के दाम दो दिनों से बढ़े हैं। गंधारी किस्म का अनार अधिकतम 75 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। उन्होंने कहा कि अब अनार के क्रेट हजारों के मुकाबले सैकड़ों की संख्या में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा जापानी फल भी पहुंच रहा है। खुशहाल ने कहा कि नवंबर माह के बाद फलों का आना बंद हो जाएगा। एसपीएमसी के सचिव सुशील गुलेरिया ने कहा कि स्थानीय मंडियों में बागवानों को अच्छे दाम मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed