{"_id":"5d874ea0695bd36660be0bc2b7cdf14b","slug":"poltics-started-for-chair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजार नपं में अध्यक्ष पद की कवायद तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजार नपं में अध्यक्ष पद की कवायद तेज
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 11 Jan 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल की नगर पंचायत में चुनाव नतीजे आने के बाद अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद के लिए कवायद तेज हो गई है। नगर पंचायत में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के कुंजलाल सबसे आगे बताए जा रहे हैं। जबकि, ज्ञान सागर को उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि, दोनों पर पार्टी की अंदरखाते सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन
अब देखना यह है कि इसकी आधिकारिक घोषणा कब होती है।
नगर पंचायत समिति अध्यक्ष के लिए कांग्रेस अपना पलड़ा भारी होने का दावा कर रही है। कांग्रेस की ओर से बलि राम के नाम पर सहमति बनती नजर आ रही है। जिला परिषद चुनावों में मिली हार से मिले जख्मों को भुलाकर यह कांग्रेस के लिए एक नई शुरुआत होगी। इसके लिए सभी सदस्यों को एकजुट रखना कांग्रेस के लिए मुश्किल भरा साबित हो सकता है। भाजपा भी उपमंडल बंजार में कांग्रेस की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। क्योंकि पंचायत समिति में भी लड़ाई अभी करीबी दिख रही है। बहरहाल अब देखना है कि कौन अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठता है। इसको लेकर बंजार घाटी में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन