फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Poltical

जीतने के बाद 5 साल तक नजर नहीं आते प्रत्याशी

Tue, 12 Jan 2021 07:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Poltical
कुल्लू। जिला परिषद चुनावों में वादा कर जीतने के बाद प्रत्याशी और नेता पांच साल तक नजर नहीं आते हैं। जिला परिषद के वार्ड नंबर नौ लझेरी के लोगों का आरोप है कि उनके वार्ड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। लेकिन उन्हें विकसित करना तो दूर कुछ अनछुए पर्यटन स्थलों के लिए निकली सड़कों की भी हालत तक नहीं सुधार पाई।
विज्ञापन

आम लोगों का सफर करना खतरनाक हो गया है। जिप वार्ड में विकास नहीं करवाने का मुद्दा अब चुनाव में जोरशोर से उठ रहा है। वार्ड के तहत आने वाले पर्यटन स्थल रघुपुरगढ़, धार्मिक पर्यटक स्थल सरयोलसर, टकरासी, शुश, करशालाबाग, खणीबाग, सुका सौर समेत कई अनछुए पर्यटन स्थल हैं। लेकिन अभी तक वार्ड नौ से बने जिला परिषद सदस्य ने इस पर कोई गौर नहीं किया है। खनाग से टकरासी व रोहाचला वाया शुश होकर निकली सड़क की न तो टारिंग हो सकी और न ही इसका विस्तार। लझेरी वार्ड के लोगों ने इन समस्याओं को दूर करने वाले को वोट देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पर्यटन की अपार संभावनाएं, पर विकास नहीं
जगदीश ठाकुर ने कहा कि जिला परिषद वार्ड नौ के तहत पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। लेकिन किसी ने भी इस पर काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि एक बार जिला परिषद सदस्य बनने के बाद पांच साल तक जीता हुआ उम्मीदवार नजर नहीं आजा है। ऐसे में विकास की गति ठहर गई है। प्रत्याशी जीतने के बाद विकास की अनदेखी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनछुए पर्यटन स्थलों के लिए बनी सड़क खस्ता
टेक सिंह ठाकुर ने कहा कि वार्ड के तहत आने वाली खनाग-रोहाचला व टकरासी सड़क की हालत बहुत ही दयनीय बनी है। इस मार्ग के बीच कई अनछुए पर्यटन स्थल आते हैं। वार्ड में जीतने वाले उम्मीदवार ने किसी भी उचित मंच या सरकार तक इस मसले को नहीं रखा।
पर्यटन का महत्व नहीं समझ सके पूर्व जिप सदस्य
खेम राज ने कहा कि पूर्व जिला परिषद सदस्य घाटी के पर्यटन के महत्व को नहीं समझ सके। उन्होंने कहा कि रघुपुर क्षेत्र में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो अभी भी पर्यटन मानचित्र में अपनी जगह नहीं बना सके। यही कारण है कि घाटी का विकास नहीं हो पाया। इससे क्षेत्र पिछड़ कर रह गया है।
बातों तक सीमित पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़ना
जगदीश चंद ने कहा कि वर्षों से जलोड़ी दर्रे से रघुपुर घाटी के पर्यटन स्थलों को जोड़ने की बातें की जा रही हैं। लेकिन जिला परिषद का चुनाव जीतने के बाद उम्मीदवार अपने पूरे कार्यकाल में नजर तक नहीं आते हैं। इस वजह से सड़कों का निर्माण रुक गया और नुकसान हो रहा है।
झूठे आश्वासन देने के अलावा कुछ नहीं करते
दीवान सिंह ने कहा कि रघुपुर घाटी जिप वार्ड नौ में आती है। यहां से अभी तक रहे जिप सदस्यों ने मात्र चुनावी वादे किए। जीतने के बाद अपने वादे भूल जाते हैं। चुनावी बेला में झूठे आश्वासन देने के अलावा जिप सदस्य कुछ नहीं करते। इससे विकास को पंख नहीं लग रहे हैं।

ई मंजिलें-नई राहें योजना में भी नहीं हुआ काम
कपिल ने कहा कि लझेरी वार्ड में दर्जन भर अनछुए पर्यटन स्थल हैं। सरकार भी इन स्थलों को विकसित करने के लिए नई मंजिलें-नई राहें योजना चला रही है। इसके बावजूद इस दिशा में कोई भी काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जो पर्यटन को बढ़ावा देगा, उसे ही वोट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed