फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Poltical

महामारी से निपटने की बजाय मिशन रिपीट की चिंता ः राठौर

Sun, 23 Aug 2020 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Poltical
सैंज (कुल्लू)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के लारजी पहुंचने पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस के सचिव आदित्य विक्रम सिंह और बीसीसी के अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने एकता का संदेश दिया और 2022 में सरकार बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शनिवार को कहा कि हिमाचल में कोरोना के लगातार बढ़ रहे प्रकोप के बीच उससे निपटने की बजाय सत्ताधारी भाजपा सरकार को मिशन रिपीट की चिंता है। कोरोना से निपटने की बजाय जयराम सरकार की ओर से मिशन रिपीट का दावे करना हास्यास्पद है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पिछले कल कांगड़ा में मिशन रिपीट की बात कही है। प्रदेश सरकार के मुखिया, मंत्री अपनी राजनीतिक बैठकें कर इस संक्रमण को फैलाने में लगे हैं। इनकी बैठकों में सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। टेस्टिंग मशीन की गुणवत्ता भी संदेह के घेरे में है। यही वजह है कि प्रदेश कोरोना सामुदायिक फैलाव की ओर बढ़ता जा रहा है। क्वारंटीन केंद्रों में न तो खाने पीने की सही व्यवस्था है और न ही साफ-सफाई की। इन केंद्रों में रहकर एक स्वस्थ व्यक्ति भी गंभीर बीमार हो सकता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार के शासन में सूबे के लोग बेहाल हैं। सेब सीजन में किसानों-बागवानों को सरकार ने कोई राहत प्रदान नहीं की है, जबकि सरकार ने बागवानों को नेपाली मजदूर उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके चलते प्रदेश के किसानों-बागवानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता गांव स्तर पर काम कर कर रहा है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सक्रिय और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट है। उन्होंने सामाजिक दूरी के नियमों समेत आवश्यक सावधानियां बरतने की भी अपील की। इस दौरान राम सिंह मियां, मोती राम पालसरा, जय बिहारी लाल, तेजा ठाकुर, प्रशांत लवली, राम कृष्ण चौहान, गोविंद ठाकुर, अमर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed