{"_id":"5ee78c438ebc3e431b2fbbbf","slug":"poltical-kullu-news-sml3356928142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा से विकास पकड़ेगा रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा से विकास पकड़ेगा रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सोमवार को कुल्लू और मनाली उपमंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। वन मंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के इस दौर में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को प्रभावित नहीं होने देगी।
प्रदेश सरकार एक सुनियोजित रणनीति के तहत विकास कार्यों को तेजी से पूरा करेगी। विभागीय योजनाओं के अलावा मनरेगा के माध्यम से भी विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। विभिन्न विभागों में किन्हीं कारणों से खर्च नहीं हो पा रहे बजट पर सरकार विशेष रूप से ध्यान दे रही है। सभी अधिकारियों को इस पैसे को खर्च करने तथा विकास कार्यों को गति प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारी इस दिशा में तेजी से कार्य करें और विकास कार्यों में आ रही समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास परिषद के माध्यम से विभिन्न पर्यटन स्थलों पर करवाए जा रहे निर्माण कार्य जल्द पूरे होने चाहिए। इस समय घाटी में पर्यटकों की आवाजाही नहीं है। निर्माण कार्यों से जुड़े विभाग और ठेकेदार इन परिस्थितियों का लाभ उठाएं तथा सभी कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा करवाएं। इस दौरान एसडीएम अनुराग चंद्र शर्मा, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी, बीडीओ मुकेश कुमार, डीएफओ ऐश्वर्य राज, मनाली भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री अखिलेश कपूर आदि मौजूद रहे।