फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Polling party reached Shakti-Maraud after walking 18 km

Kullu News: 18 किमी पैदल चल शाक्टी-मरौड़ पहुंची पोलिंग पार्टी

Sun, 24 May 2026 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Polling party reached Shakti-Maraud after walking 18 km
कुल्लू जिला के अतिदुगर्म गांव शाक्टी के लिए 18 किलोमीटर पैदल रवाना हुई पंचायत चुनावों के लिए पो
न्यूली (कुल्लू)। दुर्गम पोलिंग बूथों तक पहुंचना पोलिंग पार्टियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं। जिले में पंचायती राज चुनावों के लिए दुर्गम क्षेत्र शाक्टी-मरौड़ में मतदान करवाने के लिए पोलिंग पार्टी ने 18 किलोमीटर पैदल सफर किया।
विज्ञापन

बंजार विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र के लिए शनिवार को ही बंजार से पोलिंग पार्टी रवाना कर दी थी। रात्रि ठहराव सैंज घाटी के रोपा में किया। रविवार सुबह पोलिंग पार्टी शाक्टी-मरौड़ के लिए निकली और शाम के समय मतदान केंद्र पहुंची। पोलिंग पार्टी में शामिल कर्मचारियों ने बैलेट पेपर, मत पेटी सहित अन्य तमाम सामान को पीठ पर उठाकर केंद्र तक पहुंचाया।
विज्ञापन

शाक्टी-मरौड़ जिले का सबसे अधिक दुर्गम पोलिंग बूथ है। यहां तक पोलिंग पार्टियों को पहुंचना मुश्किल होता है। करीबअ 18 किलोमीटर पैदल सफर और मतपेटियों को कंधों पर उठाकर पोलिंग बूथ पर पहुंचने के बाद मतदान करवाना भी आसान नहीं होता है। प्रशासन दुर्गम क्षेत्र के इस मतदान केंद्र में मतदान करवाने में अब तक कामयाब रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में सबसे दुर्गम पोलिंग बूथ शाक्टी-मरौड़ है। इस केंद्र में मतदान करवाने के लिए टीम शनिवार को ही रवाना कर दी गई थी। मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टी लौटेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed