फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   politics

सत्य प्रकाश की वापसी से कुल्लू कांग्रेस में बदलेंगे समीकरण

Fri, 21 Oct 2016 09:49 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Fri, 21 Oct 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
politics
कांग्रेस - फोटो : file photo

पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर और उनकी धर्मपत्नी प्रेम लता ठाकुर की वापसी से कुल्लू कांग्रेस में राजनीति समीकरण बदलेंगे। दोनों की वापसी से जिला कांग्रेस मजबूत होगी। इसी के साथ कांग्रेस में अंदरखाते गुटबाजी भी होगी। वहीं सत्य प्रकाश की वापसी से टिकट के तलबगारों की राहों में अड़चनें पेश आ सकती हैं। सत्य प्रकाश कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। वापसी से पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सुंदर ठाकुर कांग्रेस के टिकट के प्रबल दावेदार माने जाते रहे हैं, लेकिन सत्य प्रकाश की वापसी से राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। सत्य प्रकाश बंजार विधानसभा क्षेत्र से मंत्री रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी प्रेम लता ठाकुर गत विधानसभा चुनाव में कुल्लू विस क्षेत्र से बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ चुकी हैं।  वह वर्तमान में जिला परिषद के सदस्य हैं।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी से बगावत करने पर दोनों को निष्कासित किया गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह का सत्य प्रकाश और प्रेम लता ने खुलकर कुल्लू में प्रचार किया। मौहल में आयोजित में जनसभा के दौरान सीएम वीरभद्र सिंह ने मंच से सत्य प्रकाश ठाकुर को कुल्लू में प्रार्थी के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी बताते हुए उनकी घर वापसी के लिए आदेश दिए थे। वहीं अब सत्य प्रकाश की पार्टी मेें वापसी से समर्थक गदगद हैं। वहीं दूसरे खेमे के नेताओं व पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया है। इधर, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि हाईकमान के आदेशानुसार काम किया जाएगा।
विज्ञापन


मिशन रिपीट के लिए हाईकमान द्वारा सौंपी जानी वाली हर जिम्मेवारी निभाई जाएगी। उन्होंने वापसी के लिए सीएम वीरभद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, हिमाचल प्रभारी अंबिका सोनी, कुल्लू विस और जिला कमेटी का आभार जताया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले देवेंद्र नेगी की भी कांग्रेस में घर वापसी हुई है। विधानसभा चुनाव के दौरान के पार्टी विरोधी गतिविधियां करने के आरोप के चलते उन्हें निष्काशित किया गया था। नेगी की घर वापसी से मनाली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का किला मजबूत होगा। वहीं, कांग्रेस में वापसी की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed