{"_id":"6504997b767807c8bc00ecd4","slug":"politics-heated-up-at-rajiv-sangam-ghat-kullu-news-c-89-1-ssml1012-7005-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: राजीव संगम घाट पर गर्माई राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: राजीव संगम घाट पर गर्माई राजनीति
Fri, 15 Sep 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर के जिया में ब्यास-पार्वती संगम स्थल पर बनने वाले राजीव गांधी संगम घाट को लेकर राजनीति थम नहीं रही है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फिर से जिया में ब्यास-पार्वती संगम स्थल पर घाट बनाने का समर्थन किया है। इसे लेकर सोशल मीडिया में एक पोस्ट भी डाली है।
भाजपाई इस पोस्ट को खूब शेयर कर उनके पक्ष में प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर राजीव गांधी घाट का निर्माण भुंतर पुल के पास करवाना चाहते हैं। उन्होंने तीन माह पूर्व इसका शिलान्यास भी किया था। बरसात तथा जिले में आपदा से हुए नुकसान के बाद यह काम शिलान्यास से आगे नहीं बढ़ पाया।
12 सितंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के कुल्लू दौरे के दौरान भी कांग्रेस के मंत्री और सीपीएस में इसी मामले को लेकर भुंतर पुल पर तकरार हुई थी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें मंत्री विक्रमादित्य सिंह जिया में संगम स्थल होने तथा उस जगह पर राजीव गांधी संगम घाट बनाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
इसके जवाब में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर कहते हैं कि राजीव गांधी घाट का निर्माण भुंतर पुल के पास होना चाहिए। यह सब कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के सामने होता है।
अब विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट डालकर जिया संगम स्थल का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा है कि ऋग्वेद में उल्लेख किया जाता है कि जहां कृष्ण और श्वेत जल वाली धाराओं का संगम होता है, वहां स्नान करने से मनुष्य को मोक्ष प्राप्त होता है। इसलिए महत्व संगम का है।
यही हमें बिजली महादेव और देव समाज सिखाता है। जिला कुल्लू में 12 सितंबर के बाद राजीव गांधी संगम घाट को लेकर राजनीति गर्मा गई है और हर जगह इसकी खूब चर्चा हो रही है। संवाद