फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Political temperature rises for Panchayat elections, confusion over roster

Kullu News: पंचायत चुनाव के लिए चढ़ने लगा सियासी पारा, रोस्टर पर असमंजस

Tue, 20 Jan 2026 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 20 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Political temperature rises for Panchayat elections, confusion over roster
कुल्लू। प्रदेश सरकार के 30 अप्रैल से पहले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाने की मंशा साफ करने के बाद जिला कुल्लू में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। गांवों की चौपालों से लेकर सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म तक संभावित प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी जतानी शुरू कर दी है। हालांकि आरक्षण की स्थिति स्पष्ट करने वाले रोस्टर के जारी न होने से अभी भी कई दिग्गज असमंजस में हैं।
विज्ञापन

कुल्लू जिले की 235 पंचायतों और जिला परिषद के 14 वार्डों में चुनावी रणभेरी बजने का इंतजार है। प्रधान, उप-प्रधान और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए कौन सी सीट आरक्षित होगी और कौन सी अनारक्षित, यह रोस्टर जारी होने के बाद ही तय होगा। इसके बावजूद कई उत्साही चाहवानों ने अभी से सोशल मीडिया पर प्रचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कुछ प्रत्याशी चुपके-चुपके मतदाताओं की नब्ज टटोल रहे हैं, तो कुछ विकास करवाने के दावों के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं। चुनावी तैयारियों के बीच दो बड़े रोड़े अभी भी बरकरार हैं। पहला पंचायतों का आरक्षण रोस्टर और दूसरा अंतिम मतदाता सूची। जब तक वोटर लिस्ट फाइनल नहीं होती, तब तक चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अधिकारी दया राम ठाकुर ने बताया कि विभाग सरकार के निर्देशों का इंतजार कर रहा है और आदेश मिलते ही आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रशासन और पंचायती राज विभाग ने जमीनी स्तर पर तैयारियां तो की हैं, लेकिन औपचारिक अधिसूचना और आचार संहिता का इंतजार सबको है।

वोटर लिस्ट पर फंसा है पेच
पंचायत चुनावों को लेकर वोटर लिस्ट अभी तक फाइनल नहीं हुई है। मतदाता सूची के आधार पर ही वोट करने का अधिकार मिलता है, लेकिन वर्तमान में इसका कार्य अभी प्रक्रिया में है। वोटर लिस्ट फाइनल होने के बाद ही चुनावी कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed