{"_id":"6220bf1ac5c7875992126f5c","slug":"political-kullu-news-sml4013479132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी साल के बजट में पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी साल के बजट में पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी साल के बजट में पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद
पर्यटन स्थल के लिए विख्यात कुल्लू में कई परियोजनाएं आज भी ठंडे बस्ते में
युवाओं को रोजगार के द्वार खुलने की आस
भूभू और जलोड़ी टनल के निर्माण की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/खराहल। प्रदेश सरकार के मौजूदा कार्यकाल के अंतिम बजट से लोगों को कई योजनाओं के निर्माण की उम्मीदें बंधी हुई हैं। लोगों को सरकार से चुनावी साल में लोकहित में बजट पेश करने की आस है। पिछले कई सालों से बिजली महादेव रोपवे फाइलों में ही धुल फांक रहा है। लोगों को उम्मीद है कि बिजली महादेव रोपवे के लिए बजट में प्रावधान से इसके निर्माण का रास्ता साफ होगा। वहीं, कुल्लू के अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को बजट में बेहतर होने की उम्मीद है।
जिले की भूभू और जलोड़ी टनल के निर्माण होने की भी इस बजट से आस है। खराब सड़कों और भूतनाथ, भुंतर पुलों के निर्माण के लिए विशेष योजना में निर्माण होने की उम्मीद है। कुल्लू-मनाली के अनछुए पर्यटन स्थलों को मास्टर प्लान में विकसित कर इससे हजारों युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है। बजट में बेरोजगार वर्ग को रोजगार सृजन की उम्मीद भी है।
चार साल से लटके हैं प्रोजेक्ट: विधायक
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला के सभी प्रोजेक्ट साढ़े चार साल से लटके पड़े हैं। भूभू टनल, जलोड़ी टनल, बिजली महादेव रोपवे, भूतनाथ और भुंतर पुल की मरम्मत और अनछुए पर्यटन स्थलों का विकास भी महज कागजों में ही है। धरातल पर बजट के अभाव में कुछ भी नहीं हुआ है।