{"_id":"5e4eb35b8ebc3ef2a90d73e5","slug":"political-kullu-news-sml3250667155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंज में बस अड्डा निर्माण में रुचि नहीं दिखा रहे नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंज में बस अड्डा निर्माण में रुचि नहीं दिखा रहे नेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंज (कुल्लू)। पंद्रह पंचायतों के केंद्र बिंदु सैंज में बस अड्डा न होने से लोग परेशान हैं। यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। फिलहाल सैंज टैक्सी यूनियन के अड्डे पर बसें खड़ी हो रही हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि कई सालों से सरकार के समक्ष प्रमुखता से मांग उठाने के बावजूद सैंज में बस अड्डा नहीं बनाया जा रहा है।
बंजार कांग्रेस अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर, जिला सेवादल अध्यक्ष महेश शर्मा, किसान नेता नारायण चौहान और मजदूर नेता शेर नेगी ने कहा कि परियोजनाओं से मिलने वाले लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड की कोई कमी नहीं है। राजनेता यहां बस अड्डा बनाने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। सैंज में आसपास की पंचायतों के सैकड़ों लोग रोजाना आते हैं। परियोजनाओं में काम करने वालों की संख्या हजारों में है। विश्व धरोहर साइट ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को देखने के लिए भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। बस अड्डा न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि पहले सैंज मुख्य बाजार में छोटा बस अड्डा हुआ करता था। घाटी में परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद बाजार का विस्तार हुआ। नए पुल के पास बसें खडुी होने लगीं। बसों की संख्या बढ़ने से नए पुल के पास ही ठहराव बन गया। टैक्सी यूनियन के प्रधान दलीप विष्ट ने कहा कि सैंज में बस अड्डा जरूरी है। टैक्सी स्टैंड वाले स्थान पर बसें खड़ी होने से टैक्सी चालकों को परेशानी हो रही है।
---
बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सैंज में बस अड्डा बनाए जाने का मामला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के समक्ष उठाया गया है। जल्द ही सैंज में बस अड्डा मंजूर करवाया जाएगा।
विज्ञापन
.