फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   political

सैंज में बनेगा डिग्री कॉलेज : सीएम

Wed, 18 Nov 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कुल्लू
ब्यूरो, अमर उजाला/कुल्लू Updated Wed, 18 Nov 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
political
सैंज (कुल्लू)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सहकारी सभाएं राज्य की ग्रामीण आर्थिकी में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं और यह गौरव की बात है। हिमाचल प्रदेश देश में सहकारी समितियों का संस्थापक राज्य है क्योंकि पहली सहकारी सभा की स्थापना वर्ष 1892 में ऊना जिले के पंजावर गांव में की गई थी। मुख्यमंत्री बुधवार को कुल्लू जिले के विधानसभा क्षेत्र बंजार के सैंज में सात दिवसीय राज्य स्तरीय सहकारी सप्ताह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। वहीं उन्होंने इस मौके पर सैंज में डिग्री कॉलेज खोलने की भी घोषणा की। इसके लिए पांच करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया। अगले सत्र से कॉलेज में कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने प्रथम चरण में राज्य के सभी जिलों में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के अंतर्गत समेकित सहकारी विकास परियोजनाओं का कार्यान्वयन पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


प्रथम पंचवर्षीय योजना के निर्माण के दौरान राज्य में 25 हजार सदस्यों सहित केवल 843 सहकारी समितियां थीं, जबकि आज प्रदेश में 16 लाख सदस्यों के साथ 4793 सहकारी समितियां हैं। इनकी हिस्सा पूंजी 272 करोड़ तथा जमा पूंजी 17177 करोड़ रुपये है। इन समितियों की कार्य पूंजी 22167 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि हथकरघा क्षेत्र की पुन: बहाली, सुधार एवं पुनर्निर्माण के लिए नाबार्ड के माध्यम से कपड़ा मंत्रालय के वित्तीय पैकेज को कार्यान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर एवं देवी देवता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने लोगों से सभी प्राचीन मंदिरों का संरक्षण एवं देखभाल तथा देवी-देवताओं का सम्मान करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ रुपये के बजट प्रावधान सहित सैंज के लिए राजकीय डिग्री महाविद्यालय खोलने की घोषणा भी की।


इस मौके पर प्राथमिक कृषि सहकारी सभा के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कश्यप, हिमकोफैड निदेशक मंडल के सदस्य शशि शर्मा, कुल्लू जिला परिषद के चेयरमैन हरि चंद शर्मा, बंजार खंड कांग्रेस समिति अध्यक्ष जय बिहारी लाल, मनाली खंड कांग्रेस समिति अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, जिला सहकारी फेडरेशन के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर, जिला सहकारी संघ के पूर्व चेयरमैन दिनेश सेन, सहकारी सभाओं के पंजीयक वीर सिंह, उपायुक्त राकेश कंवर, पुलिस अधीक्षक पदम चंद सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed