फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Police found remains of cattle in Gadsa Valley

Kullu News: गड़सा घाटी में पुलिस को मिले मवेशी के अवशेष

Tue, 30 Jul 2024 07:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
Police found remains of cattle in Gadsa Valley
डॉग स्क्वायड की ली गई मदद, स्थानीय लोगों ने भी दिया साथ
विज्ञापन

कब्जे में लिए अवशेषों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा, आरोपी दो तक रिमांड पर भेजे

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की गड़सा घाटी में मवेशी को काटने के मामले में कुल्लू पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने माहून गांव के पास एक जगह पर मवेशी के अवशेष ढूंढे हैं। इसके लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड की भी मदद ली। स्थानीय लोगों ने भी अवशेष ढूंढने में मदद की। पुलिस को मवेशी का कटा हुआ सिर सहित कई अवशेष मिले हैं।
इन्हें जांच के लिए फाेरेंसिक टीम को सौंपा गया है। पुलिस ने पशुपालन विभाग की टीम को भी बुलाया था। घटना को लेकर जिले के विभिन्न संगठनों में भारी रोष है। माहून गांव के साथ घाटी के विभिन्न गांवों के लोगों ने सरकार और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मवेशी के अवशेष मिले हैं। इन्हें जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भेज दिया है। कहा कि गिरफ्तार किए गए जम्मू-कश्मीर के सभी छह लोगों को कुल्लू की अदालत में पेश गया। अदालत ने उन्हें दो अगस्त पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed