फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   police drunk wine in school

पुलिस जवानों ने स्कूल को बना दिया मयखाना

Sat, 31 Oct 2015 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 31 Oct 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
police drunk wine in school

विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढालपुर में सैकड़ों शराब की खाली बोतलों का जखीरा बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां दशहरा उत्सव में अपनी सेवाएं देने के लिए पुलिस कर्मियों को ठहराया गया था।

लिहाजा, ये बोतलें भी पुलिस कर्मियों ने ही गटकीं होंगी। ऐसे में कानून के रखवालों ने प्रशासन के नाक तले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान शिक्षा के मंदिर को सात दिनों तक मयखाना बनाए रखा। लेकिन, जिला प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी और स्कूल प्रशासन भी इस मसले को लेकर मूक दर्शक बना रहा। जबकि कायदे से स्कूल प्रशासन को इसकी शिकायत जिला प्रशासन को करनी चाहिए थी। यह खुलासा तब हुआ जब अंतरराष्ट्रीय दशहरा पर्व समाप्त हुआ और वहां ठहरे हुए पुलिस जवान वापस रवाना हुए। बच्चे स्कूल पहुंचे तो उन्होंने अपनी आंखों से इस मयखाने का पूरा नजारा देखा। यही नहीं, दशहरा पर्व की छुट्टियों के बाद जब पहले दिन स्कूल शुरू हुआ तो स्कूल प्रबंधन ने स्कूल के छात्रों से ही ये सारी बोतलें उठवाईं। लेकिन, उसके बाद भी बोतलों का यह ढेर तीन दिनों तक परिसर में पड़ा रहा, जिस कारण बच्चों ने स्कूल आना बंद कर दिया। पिछले दो दिनों से स्कूल में कक्षाएं नहीं लग रही हैं। अध्यापक स्कूल आते हैं और स्कूल में बच्चे नहीं होने के कारण वापस लौट रहे हैं।

विज्ञापन


मजेदार बात तो यह है कि जब स्कूल परिसर में लगे बोतलों के ढेर की मीडिया को भनक लगी तो प्रशासन ने आनन फानन में सफाई कर्मचारियों को शनिवार को स्कूल परिसर में भेजा और बोतलों को उठावाया। इधर, इस संदर्भ में स्कूल प्रधानाचार्य हेमराज शर्मा का कहना है कि प्रशासन ने पुलिस के पांच सौ जवान स्कूल भवन में ठहराए थे जिन्होंने ये बोतलें गटकीं है। प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया मजबूरन बच्चों से सफाई करवानी पड़ी। उधर इस मामले को लेकर एसपी कुल्लू पदम चंद ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed