{"_id":"66d6f65dec673388cc0b57d4","slug":"police-crackdown-on-drug-dealers-kullu-news-c-89-1-ssml1012-130059-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नशे के कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नशे के कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा
विज्ञापन
तीन दिन में चिट्टा और चरस तस्करी के तीन मामले किए दर्ज
.....
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में चिट्टा का प्रचलन समाज के लिए खतरा बन रहा है। युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंस रही है। पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों को दबोचने के लिए विशेष अभियान छेड़ दिया है। तीन दिन में मनाली पुलिस ने चिट्टा और चरस तस्करी के तीन मामले दर्ज किए हैं। पुलिस चिट्टा तस्करी से जुड़े लोगों को दबोचने के लिए छानबीन कर रही है।
पुलिस ने तीन दिन में चिट्टा तस्करी के दो मामलों में 19 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला अमनदीप कांगड़ा की रहने वाली है जबकि एक युवक पंजाब के जालंधर का बताया जा रहा है। दोनों पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। इसके अलावा 32 ग्राम चरस के साथ दबोचे गए आरोपी महेंद्र सिंह निवासी जिला मंडी से भी गहन पूछताछ की जा रही है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को यह करवाई अमल में लाई है। पुलिस नशे के कारोबारियों को पकड़ने के लिए मुस्तैदी से कार्य कर रही है। संवाद