{"_id":"62fe7cc4d7ac31414847d9ae","slug":"police-caught-a-jeep-full-of-cedar-wood-in-banjar-kullu-news-sml4187562114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजार में पुलिस ने देवदार के 30 स्लीपर से भरी जीप पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजार में पुलिस ने देवदार के 30 स्लीपर से भरी जीप पकड़ी
विज्ञापन
बंजार के बठाहड़ चौक पर स्लीपर से भरी जीप के साथ पकड़े गए आरोपी। संवाद
- फोटो : Kullu
बंजार (कुल्लू) । उपमंडल के बठाहड़ चौक पर पुलिस ने देवदार के 30 स्लीपरों से भरी जीप को पकड़ा। इस आरोप में पुलिस ने चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लकड़ी से भरी जीप को कब्जे में लेकर वन विभाग को सुपुर्द कर दिया है। आरोपियों की पहचान चालक नरेंद्र कुमार (25) निवासी कोकी और पोखराज (33) निवासी खाबल (गजेहड़) डाकघर पुजाली तहसील बंजार के रूप में हुई है।
वीरवार सुबह बंजार पुलिस की टीम बठाहड़ चौक पर मुख्य आरक्षी महेश कुमार की अगुवाई में गश्त और नाकाबंदी पर थी। इस दौरान एक जीप बंजार की ओर से बठाहड़ चौक की तरफ आई। इसे पुलिस ने तलाशी लेने के लिए रोका। जीप को पीछे से तिरपाल से ढका था। चालक के साथ जीप में एक अन्य व्यक्ति बैठा था। पुलिस ने चालक से ड्राइविंग लाइसेंस और कागजात मांगे लेकिन वह ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस को चालक पर शक हुआ और जीप की तलाशी ली। इस पर उससे देवदार के 30 स्लीपर बरामद हुए। चालक के पास लकड़ी का परमिट या लाइसेंस नहीं था। इसके बाद पुलिस ने स्लीपर से भरी जीप को कब्जे में लेकर वन विभाग को सुपुर्द किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने देवदार के 30 स्लीपर समेत जीप को पकड़ने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दो लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा आरोपी स्लीपर को कहां से लाए थे और कहां ले जा रहे थे, इसकी पुलिस पूछताछ कर रही है।