फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   teacher

शारीरिक उत्पीड़न के आरोप पर अध्यापिका पर केस

Wed, 24 Aug 2016 10:07 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Wed, 24 Aug 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
teacher
teacher - फोटो : amar ujala

शहर के एक निजी स्कूल में केजी कक्षा की नन्ही छात्रा के साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला अध्यापिका के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। मामला जेजे एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। मामला शहर के नामी स्कूल का होने के चलते पुलिस गहनता से जांच में जुट गई है। नन्ही बच्ची के साथ शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न की शिकायत को लेकर दो दिन पूर्व अभिभावक एसडीएम सदर रोहित राठौर के समक्ष पहुंचे थे। जिस पर उन्होंने स्कूल की सीपीएमसी से रिपोर्ट मांगी थी और पुलिस को केस में छानबीन के निर्देश दिए थे। जिस पर पुलिस ने बयान दर्ज किए। गहन जांच के बाद मामले में केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


शिकायत में अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि महिला अध्यापिका ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की है। बाल खींचे, मारा और उसे टॉयलेट तक जाने की अनुमति नहीं दी। जिसके कारण उनकी बच्ची स्कूल भी नहीं जा रही है और डरी हुई है। हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने आरोपी महिला अध्यापक को नोटिस जारी कर जबाव-तलब किया है। वहीं, एसडीएम सदर ने भी स्कूल प्रधानाचार्य को बच्ची के स्कूल में आने पर सुरक्षित माहौल प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इधर, डीएसपी मुख्यालय शिव चौधरी ने बताया कि बच्ची का शारीरिक उत्पीड़न मामले में आरोपी अध्यापिका के विरुद्ध सदर थाना में जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। उधर, एसडीएम सदर रोहित राठौर ने बताया कि स्कूल प्रबंधन को बच्ची के स्कूल आने पर सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए कहा गया है। नन्ही बच्ची के साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का मामला सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया है। नामी स्कूल में नन्ही बच्ची के साथ मारपीट का लोग खूब विरोध दर्ज करवा रहे हैं। सोशल मीडिया में एक वीडियो में बच्ची अध्यापिका द्वारा मारपीट की व्यथा बता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed