{"_id":"690398611dc9785c500c7433","slug":"pm-ujjwala-yojana-will-provide-free-gas-connections-kullu-news-c-89-1-ssml1012-160434-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पीएम उज्ज्वला योजना मुफ्त मिलेंगे गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पीएम उज्ज्वला योजना मुफ्त मिलेंगे गैस कनेक्शन
Thu, 30 Oct 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
डीसी बोलीं, लाहौल-स्पीति जिले में योजना के क्रियान्वयन के लिए बनाई समिति
गरीब परिवारों की महिला सदस्यों को निशुल्क गैस कनेक्शन देना है योजना का उद्देश्य
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले के पात्र लोगों को पीएम उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत निशुल्क एलपीजी कनेक्शन मिलेंगे।
उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला उज्ज्वला समिति का गठन कर दिया गया हैै। वीरवार को इस बारे में बैठक हुई। इसमें जिला खाद्य नियंत्रक अखिल सिंह ठाकुर, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के जिला नोडल अधिकारी अमित टंडन उपस्थित रहे। योजना का उद्देश्य जिला की गरीब परिवारों की महिला सदस्यों को निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना है जिससे महिलाओं को स्वच्छ ईंधन से खाना बनाने की सुविधा मिल सके और उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।
--
उज्ज्वला 3.0 के अंतर्गत यह होगी पात्रता
जिले के गरीब परिवारों की वयस्क महिला सदस्य इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत वही परिवार पात्र होंगे जिनके परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर पहले से एलपीजी कनेक्शन न हो। ऐसे परिवार पात्र नहीं होंगे जिनके परिवार का कोई सदस्य 10 हजार रुपये से अधिक कमाता हो, प्रोफेशनल टैक्स या आयकर का भुगतान किया जा रहा हो, परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी हो, परिवार के नाम गैर-कृषि उद्यम सरकारी पंजीकृत हों, जिन परिवारों का किसान क्रेडिट कार्ड 75 हजार से अधिक सीमा वाला हो या जिनके पास 2.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि हो।