फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Plum, apple damage due to rain-storm

बारिश-अंधड़ से प्लम, सेब को नुकसान

Sat, 12 Jun 2021 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Plum, apple damage due to rain-storm
कुल्लू। जून माह में सेब झड़ने से बागवान चिंतित हैं। बागवानी को मौसम से नुकसान कम नहीं हो रहा है। जिला कुल्लू में शुक्रवार देर रात को गरजन के साथ मूसलाधार बारिश हुई है। तूफान के साथ हुई बारिश से कई जगहों पर फलदार पौधों को नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन

जिला कुल्लू में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। लेकिन बारिश के साथ चले तूफान से बागवानी को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। जिला कुल्लू के बाह्य सराज से लेकर बंजार, सैंज, पार्वती घाटी सहित ऊझी घाटी में तेज बारिश हुई है। मूसलाधार बारिश के साथ चले तूफान से सेब, प्लम और खुमानी को अधिक नुकसान हुआ है। प्लम की फसल तैयार होने तथा इसका बीमा नाजुक होने से अधिक क्षति हुई है। बागवान हीरा लाल, झाबे राम, केहर सिंह तथा मंगत राम ने कहा कि सेब की फसल पर मौसम कहर बनकर बरस रहा है। पहले अचानक बर्फबारी से फ्लावरिंग व सेटिंग को खराब किया और इसके बाद ओलावृष्टि ने बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अब बारिश व अंधड़ से नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने सरकार से प्रभावित बागवानों को नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। हालांकि बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली, वहीं सेब और नाशपाती के लिए बेहतर मानी जा रही है। इससे साइज अच्छा बनने के साथ ही गुणवत्ता भी आएगी।उधर, बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. विद्या प्रकाश बैंस ने कहा कि बारिश व तूफान से बागवानी को नुकसान की सूचना मिली है। कहां कितना नुकसान हुआ है, इसकी रिपोर्ट सभी फील्ड अधिकारियों से मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed