फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Plot prices will not increase in Peepal Jatar fair

पीपल जातर मेले में नहीं बढ़ेंगे प्लॉट के दाम

Tue, 05 Apr 2022 10:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Plot prices will not increase in Peepal Jatar fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में दो साल बाद अंतरराज्यीय पीपल जातर मेला मनाया जाएगा। इस तीन दिवसीय मेले की तैयारियां नगर परिषद कुल्लू ने आरंभ कर दी हैं। मेले में इस बार व्यापारियों को राहत प्रदान की जाएगी।
नप जिला मुख्यालय कुल्लू में सजने वाले इस मेले में स्थानीय व बाहरी व्यापारियों को पुराने दामों पर ही प्लॉट उपलब्ध करवाएगी, जिसका फायदा व्यापारियों के अलावा मेले में खरीदारी करने आने वाले लोगों को मिलेगा। व्यापारियों को प्लॉट सस्ते मिलने पर सामान के दाम भी कम रहेंगे। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण नगर परिषद अंतरराज्यीय पीपल जातर मेला साल 2019 के बाद नहीं मना पाई है, लेकिन इस साल कोरोना के मामलों में सुधार होने के उपरांत मेला मनाने का फैसला लिया गया है। कोरोना के कारण हर वर्ग आर्थिक तंगी से परेशान है। ऐसे मेें इस साल नगर परिषद मेले में प्लॉट के दाम नहीं बढ़ाएगी। इस मेले में पूर्व की भांति ढालपुर के मैदानों और माल रोड पर अस्थायी मार्केट सजेंगी। साल 2019 में ही निर्धारित दामों पर व्यापारियों को दुकानें सजाने के लिए प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इस संबंध में नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि इस साल पीपल जातर मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। कहा कि इस साल व्यापारियों को प्लॉट दो साल पुराने दामों पर मुहैया करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

अलग-अलग रहेंगे प्लॉट के दाम
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि पीतल जातर मेले में पूर्व की भांति इस बार भी प्लॉट के दाम अलग-अलग रहेंगे। जिला मुख्यालय की मुख्य सड़क के दोनों ओर ढालपुर चौक से कॉलेज चौक तक मीना मार्केट सजाई जाएगी। ढालपुर के मैदानों में डोम, अस्थायी मार्केट तथा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इनके लिए साल 2019 की तरह दाम अलग रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed