Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Plea to the project manager for the restoration of Bakshahal Road

Kullu News: बकशाहल सड़क की बहाली के लिए परियोजना प्रबंधक से गुहार

Tue, 17 Nov 2026 05:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Plea to the project manager for the restoration of Bakshahal Road
महाप्रबंधक से मुलाकात कर बहाली कार्य के लिए मशीन उपलब्ध करने की मांग रखी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी में बाढ़ से क्षतिग्रस्त महाविद्यालय सैंज से बकशाहल गांव तक के मार्ग की बहाली का इंतजार लंबा होता जा रहा है। तीन किलोमीटर लंबे मार्ग में से डेढ़ किलोमीटर हिस्सा अभी भी बहाल नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों को सैंज बाजार, महाविद्यालय और सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। मार्ग की बहाली के लिए अब लोगों ने एनएचपीसी की पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण तीन के प्रबंधन से दस दिन के लिए जेसीबी मशीन उपलब्ध करवाने की मांग की है।

सैंज वैली विकास समिति के अध्यक्ष बुधराम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना के महाप्रबंधक पंकज गुप्ता से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि पिछले महीने भी परियोजना प्रबंधन ने दस दिन के लिए जेसीबी मशीन उपलब्ध करवाई थी। इस दौरान तीन किलोमीटर लंबे मार्ग में से डेढ़ किलोमीटर हिस्सा ही बहाल हो पाया। बकशाहल गांव तक अभी डेढ़ किलोमीटर सड़क की बहाली बाकी है। इसे पूरा करने के लिए दोबारा मशीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया है। यह मार्ग जून 2025 में पिन पार्वती नदी में आई बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। मार्ग बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। फिलहाल ग्रामीण पिन पार्वती नदी पर बनी अस्थायी पुलिया और झूले के सहारे बाजार तक पहुंच रहे हैं। सड़क बहाल होने से लोगों को वाहनों के जरिये बाजार तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। बुधराम ने बताया कि महाप्रबंधक ने जल्द सहयोग का आश्वासन दिया है। इससे ग्रामीणों को मार्ग बहाली की उम्मीद जगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed