{"_id":"6890e4c4c7b56df93e04f693","slug":"players-will-show-their-strength-in-the-field-from-today-in-kullu-kullu-news-c-89-1-ssml1015-153929-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू में आज से मैदान में दम दिखाएंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू में आज से मैदान में दम दिखाएंगे खिलाड़ी
Mon, 04 Aug 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी 15 से अधिक खेलों में दिखाएंगे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू ने खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। अंतर महाविद्यालीय खेलकूद प्रतियोगिताएं एक माह तक चलेंगी।
पांच अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाली महाविद्यालीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी समेत 15 से अधिक खेलों में दमखम दिखाएंगे। खेल कैलेंडर जारी होते ही खिलाड़ियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महाविद्यालय प्रबंधन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
महाविद्यालय कुल्लू के खेल प्रभारी डॉ. ओम प्रकाश ने कहा कि महाविद्यालीय खेलकूद स्पर्धा में खिलाड़ियों को 15 से अधिक खेलों में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। खेल कैलेंडर के अनुसार हैंडबाल, बाॅक्सिंग, वॉलीबाल, ताईक्वाडो, वूशु, टेबल टेनिस, हॉकी, कबड्डी, क्रॉस-कंट्री, शतरंज, कुश्ती, खो-खो, बास्केटबाल, फुटबाल, बैडमिंटन और क्रिकेट के मुकाबले खेले जाएंगे। संवाद