फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Planting of paddy in honor of Dev Pandir Rishi

Kullu News: देव पंडीर ऋषि के सम्मान में की धान की रोपाई

Sat, 06 Jul 2024 07:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Planting of paddy in honor of Dev Pandir Rishi
बनोगी में देवता पंडीर ऋषि खुना रुहणी के दौरान धान की रोपाई वाले खेत में देवनृत्य करते हुए
बनोगी में ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया देव परंपरा का निर्वहन
विज्ञापन

भव्य नजारे को देखने के लिए उमड़े श्रद्धालु
..............
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। देवभूमि कुल्लू में सदियों से देव परंपराओं का बखूबी निर्वहन किया जा रहा है। सैंज घाटी के बनोगी के खुना में शनिवार को देवता पंडीर ऋषि के सम्मान में धान की रोपाई (रुहणी) की गई। ढोल-नगाड़ों की थाप पर देवता पंडीर ऋषि के समक्ष यह परंपरा निभाई गई। देवता ने हारियानों के साथ धान रोपाई के वाले खेतों में देवनृत्य किया। यह नजारा काफी आकर्षक था। देव परंपरा के निर्वहन का साक्षी बनने के लिए यहां पर श्रद्धालु भी उमड़े थे।
देवता पंडीर ऋषि के गूर किशोरी लाल ने कहा कि इस देव परंपरा को खुना रुहणी के नाम से जाना जाता है। पहले धान की रोपाई के लिए चार गांवों से 20 से 22 बैल की जोड़ी और 300 से अधिक महिलाएं आती थीं। कुल 500 बीघा भूमि में धान की खेती होती थी लेकिन अब धान के खेतों में लोगों ने सेब के बगीचे लगा दिए हैं।
विज्ञापन

इसके चलते धान की रोपाई के लिए जगह कम हो गई है। बावजूद परंपरा का बखूबी निर्वहन हो रहा है। देवता पंडीर ऋषि के कारदार लोतम राम ने कहा कि देवता ने गूर के माध्यम से स्थानीय लोगों को इन पुरानी देव परंपराओं को भविष्य में भी कायम रखने को कहा है। महिलाओं ने देवता के समक्ष धान की रोपाई की। इस दौरान पंडीर ऋषि के कारकून भंडारी शेर सिंह, नाग के गूर तुलेराम, पुजारी रोशन लाल शर्मा, जेहर देवता के गूर नोक सिंह, चमन राणा, पंडीर ऋषि के सहायक गूर धनी राम, भैरव देवता के गूर किशोरी लाल सोनी, शहनाई वादक चंदेराम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed