फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pinakin, Nischal, Rewa won gold in the race

Kullu News: दौड़ में पिनाकिन, निश्चल, रीवा ने जीते गोल्ड

Fri, 29 May 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Pinakin, Nischal, Rewa won gold in the race
पतलीकूहल (कुल्लू)। डीएवी क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन डीएवी मंडी, डीएवी नेरचौक, डीएवी सुंदरनगर और डीएवी गोहर स्कूलों में हुआ। इसमें डीएवी कटराईं स्कूल के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-14 छात्र टीम विजेता रही, जबकि अंडर-14 छात्रा टीम उपविजेता बनी। अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता में छात्र और छात्रा वर्ग दोनों में डीएवी कटराईं की टीमों ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। खो-खो अंडर-17 छात्रा वर्ग में टीम ने उपविजेता का स्थान हासिल किया।
विज्ञापन



कराटे प्रतियोगिता में वीनस ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि रुहानी और युवल ने रजत पदक हासिल किए। नवीन और रेनी ने कांस्य पदक अपने नाम किए। अंडर-14 बास्केटबाल टीम ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि बैडमिंटन टीम उपविजेता रही। येशे ने स्किपिंग रोप प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 1500 मीटर दौड़ में पिनाकिन ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि 100 मीटर दौड़ में निश्चल और रीवा ने स्वर्ण पदक हासिल किए। लंबीकूद अंडर-17 वर्ग में रीवा ने स्वर्ण और निश्चल ने रजत पदक प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो अंडर-17 वर्ग में श्रेयस ने स्वर्ण पदक तथा ऋषिका ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऊंचीकूद प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में पिनाकिन ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अंडर-17 वर्ग में नव्यांश ने स्वर्ण और हितिका ने रजत पदक प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में विवित ने रजत पदक जीता। शाटपुट प्रतियोगिता में इनाक्षी और वत्सल ने कांस्य पदक हासिल किए, जबकि 800 मीटर दौड़ में हितिका ने रजत पदक प्राप्त किया। प्रधानाचार्य चंद्रिका मल्होत्रा ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed