फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pickup hit by landslide in Shurtang drain, driver narrowly escaped

Kullu News: शुरतंग नाले में भूस्खलन की चपेट में आई पिकअप, बाल-बाल बचा चालक

Tue, 16 Apr 2024 10:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Pickup hit by landslide in Shurtang drain, driver narrowly escaped
मनाली-केलांग हाईवे पर सिस्सू के नर्सरी के समीप शुरतंग नाला की पहाड़ी से भूस्खलन होने से बंद मार्
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। मनाली-लेह मार्ग में सिस्सू के पास सेल्फी प्वाइंट में भूस्खलन होने से हाईवे-तीन नौ घंटे तक बंद रहा। रात के समय हुए हादसे में एक जीप चपेट में आ गई। इसमें चालक बाल-बाल बच गया है। हादसे के बाद निगम की बसें भी फंसी रहीं। आपदा के समय सड़क धंसने और अब पहाड़ी से हो रहा भूस्खनल बीआरओ के लिए चुनौती बन गया है। हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा धंसने से तहस नहस होने की कगार पर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब एक बजे सेल्फी प्वाइंट से मशहूर सिस्सू के नर्सरी में शुरतंग नाला की पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। इसमें एक जीप भी फंस गई। सूचना मिलते ही नर्सरी स्थित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन चालक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गनीमत रही कि गाड़ी पर मलबा और पत्थर नहीं गिरे। मुख्य सड़क बंद होने के कारण नर्सरी-शुरतंग-तेलिंग संपर्क मार्ग से अटल टनल की ओर छोटे वाहनों को भेजा गया। निगम की बसों सहित अन्य बड़े वाहनों को सुबह 10:00 बजे के बाद भेजा गया। सीमा सड़क संगठन की मशीनरी मौके पर पहुंची और सड़क को बहाल करने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

जुलाई 2023 में आई बरसात में मनाली-लेह मार्ग सिस्सू के समीप शुरतंग नाला में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्च में भारी बर्फबारी के बाद यहां दरार आने से सड़क को और भी खतरा हो गया है। बीआरओ 94 आरसीसी के अधिकारी बीडी धीमान ने बताया कि सोमवार रात एक बजे के आसपास भूस्खलन होने से मनाली-केलांग-लेह मार्ग पर एक पिकअप भी फंस गई थी। मंगलवार सुबह पिकअप को जेसीबी मशीन की मदद से निकाला गया है। सुबह 10:00 बजे हाईवे में यातायात बहाल कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed