{"_id":"681797efe273030e030a2ea3","slug":"physics-confuses-neet-aspirants-kullu-news-c-89-1-ssml1015-146890-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फिजिक्स ने उलझाए नीट के अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फिजिक्स ने उलझाए नीट के अभ्यर्थी
Sun, 04 May 2025 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 04 May 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू कालेज में नीट की लिखित परीक्षा देकर लौटते अभ्यर्थी ।-संवाद
कुल्लू। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की नीट की परीक्षा में फिजिक्स (भौतिक विज्ञान) ने अभ्यर्थियों की रविवार को खूब परीक्षा ली। केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) ने भी अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ा दी।
प्रश्न पत्र देखते ही अभ्यर्थियों की दिक्कतों में एकाएक इजाफा हुआ। सबसे पहले फिजिक्स फिर केमिस्ट्री के प्रश्नों को देखकर अभ्यर्थी हैरान रह गए। बायोलॉजी (जीव विज्ञान) ने अभ्यर्थियों का हौसला बढ़ाया।
परीक्षा में फीजिक्स के 45, केमिस्ट्री के 45 और बायोलॉजी के 90 प्रश्न पूछे गए थे। ऐसे में बायोलॉजी के अधिक प्रश्नों का विकल्प देख अभ्यर्थियों ने थोड़ी राहत की सांस ली। अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट को उल्टा भरना शुरू किया। इसका कारण बायोलॉजी के प्रश्न पहले हल करना रहा। अभ्यर्थी सुनील, अनिल, संजीव, अंजलि, समीक्षा, सोनम ने कहा कि नीट की परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के प्रश्न पूछे गए थे, लेकिन फिजिक्स और केमिस्ट्री के प्रश्न हल करने में थोड़ी परेशानी आई। ओएमआर शीट में पहले बायोलॉजी के प्रश्नों को हल किया, क्योंकि उन प्रश्नों के उत्तर बेहतर तरीके से आते थे। निगेटिव मार्किंग न हो। ऐसे में बायोलॉजी के प्रश्नों को पहले हल करना सही विकल्प लगा। 90 प्रश्नों को हल करने के लिए दो घंटे का समय कम था, जिस वजह से परीक्षा में प्रश्नों का उत्तर बायोलॉजी से ही शुरू करना पड़ा।
विज्ञापन
--