{"_id":"68471706752c8d40a1056c60","slug":"physical-and-mental-health-complement-each-other-mamta-kullu-news-c-89-1-ssml1015-149488-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीर और मानसिक स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक : ममता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीर और मानसिक स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक : ममता
Mon, 09 Jun 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा - एक में भी होने वाली समस्या हो सकती है नुकसानदायक
शिम स्कूल में किशोरावस्था और आरोग्य दिवस पर किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। संपूर्ण स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक होते हैं। एक में भी होने वाली समस्या का असर नुकसानदायक हो सकता है।
यह बात स्वास्थ्य खंड नग्गर की स्वास्थ्य शिक्षिका ममता चौहान ने कही। राजकीय उच्च विद्यालय शिम में किशोरावस्था और आरोग्य दिवस मनाया। इसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों को तनाव मुक्त स्वास्थ्य जीवनशैली का महत्व समझाया।
कहा कि विद्यार्थियों को तनाव मुक्त और आरोग्य बनाने के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मी विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों और शिक्षकों को निरोग रहने की विधाएं सिखा रहे हैं। ममता ने कहा कि ध्यान, योग, अच्छा आहार, पर्याप्त नींद और तनाव प्रबंधन जैसी आदतें मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत रखने में सहायक होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्क्रीन पर अधिक समय बिताने से बचने की सलाह दी। नशा निवारण विषय पर नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता भी करवाई गई। चित्रकला में अभिषेक ने प्रथम, अक्षमिता शर्मा ने द्वितीय, युविका ने तृतीय, धीरज ने चतुर्थ और सुहाना ने पंचम स्थान हासिल किया। नारा लेखन में साक्षी ने प्रथम, अपूर्व ने द्वितीय, प्रतिज्ञा ने तृतीय, गीता ने चतुर्थ और गुंजन ने पांचवां स्थान पाया।
विज्ञापन
--