फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Performed the worship of horses and weapons in the presence of Mother Hidimba

Kullu News: माता हिडिंबा की मौजूदगी में किया अश्व-शस्त्र पूजन

Wed, 21 Oct 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Performed the worship of horses and weapons in the presence of Mother Hidimba
कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान निकली भगवान रघुनाथ की शोभायात्रा में भाग लेते देवी-देवता और श्रद्धय
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का आगाज होते ही देवभूमि में आस्था और परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। देव महाकुंभ में भाग लेने पहुंचे सैकड़ों देवी-देवता बुधवार को अधिष्ठाता रघुनाथ के मंदिर में पहुंचे। देव शक्ति से ओतप्रोत देवरथों के रघुनाथ दरबार में पहुंचने का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बना रहा। वहीं, राजाओं की दादी कही जाने वाली माता हिडिंबा की मौजूदगी में अश्व और शस्त्र पूजन की रस्म निभाई गई। पूजन किया गया अश्व भगवान रघुनाथ की पारंपरिक जलेब में सबसे आगे चलता है। इस धार्मिक अनुष्ठान के साथ दशहरा उत्सव की प्राचीन परंपराओं को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

देवता रघुनाथ के मंदिर में सदियों पुरानी देव परंपराओं का विधिवत निर्वहन किया। इसके बाद सुल्तानपुर स्थित मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर स्वर लहरियों के बीच भगवान रघुनाथ को अपराह्न बाद ढालपुर स्थित रथ मैदान पहुंचाया। शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग पर श्रद्धालुओं ने अपार श्रद्धा के साथ फूलों की वर्षा कर देवता रघुनाथ का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed