फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People troubled by bears in Jobrang, Lahaul

Kullu News: लाहौल के जोबरंग में भालू से लोग परेशान

Thu, 22 Aug 2024 06:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
People troubled by bears in Jobrang, Lahaul
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के वामतट पर बसे ग्रामीण भालुओं के आतंक से परेशान हैं। कुछ समय पहले गांव कारदंग और उसके आसपास क्षेत्र में दिन-दहाड़े भालू खेतों में घूमते हुए दिखा।
विज्ञापन

अब जोबरंग गांव में भालू ने तंग करना शुरू कर दिया है। भालू ने खेतों में सब्जियों का नुकसान करना शुरू कर दिया है। वामतट पर बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है कि भालू उनके सेब बगीचों को नुकसान पहुंचाएगा। जोबरंग गांव में भालू आइसवर्ग सब्जी को चट कर रहा है। सब्जियां खत्म होते ही यह सेब बगीचों का नुकसान करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि वन विभाग कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रहा है। जोबरंग पंचायत के पूर्व प्रधान सोमदेव योकी ने बताया कि खेतों में सब्जी खत्म होते ही सेब बगीचों पर भालु नुकसान पहुंचाएंगे। लाहौल वन मंडलाधिकारी अनिकेत वानवे ने कहा कि लोकल वालंटियर की तैनाती को लेकर उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया है। स्वीकृति मिलने पर उनकी तैनाती की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed