{"_id":"61ad0315d01be33d0e29490f","slug":"people-thronged-to-manali-to-enjoy-fresh-snow-kullu-news-sml392479540","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ के दीदार को कुल्लू पहुंच रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ के दीदार को कुल्लू पहुंच रहे पर्यटक
विज्ञापन
मनाली-केलांग मार्ग पर अटल टनल रोहतांग के समीप सड़क पर शीशे की तरफ जमी बर्फ। फोटो--संवाद।
- फोटो : Kullu
मनु शर्मा
मनाली (कुल्लू)। ताजा बर्फबारी से जिला कुल्लू में पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। खराब मौसम के बीच पर्यटक बर्फ के दीदार के लिए कुल्लू पहुंच रहे हैैं। इसके चलते एकाएक 20 से 25 फीसदी ऑक्यूपेंसी बढ़ गई है। पर्यटन नगरी मनाली में वीक एंड पर ऑक्यूपेंसी 50 फीसदी पहुंच गई है।
कोरोना के चलते करीब दो साल से मनाली में पर्यटकों की आवाजाही कम रही है लेकिन अब हालात सामान्य होने के बाद दिसंबर में चहल-पहल देखने को मिली। इससे पर्यटन गतिविधियों से जुड़े कारोबारियों में सीजन के बेहतर रहने की उम्मीद जगी है।
बर्फबारी होते ही पर्यटक होटलों की ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं। पिछले दो दिनों में 50 फीसदी तक होटलों में बुकिंग हो गई है। कुल्लू-मनाली में ताजा बर्फबारी की खबर मिलते ही पर्यटक इसके दीदार के लिए निकल पड़े। नव विवाहित जोड़ों और स्कूली विद्यार्थियों के ग्रुप अधिक संख्या में मनाली आ रहे हैं। दो सालों बाद पर्यटकों की आमद में दिसंबर माह में लगातार संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
मनाली के होटलियर सुनील रूडिंग्वा, विपी बक्शी ने कहा कि बर्फबारी से मनाली में ऑक्यूपेंसी 50 के पार पहुंच गई है। साल 2019 के बाद 2021 में पर्यटक की एक साथ इतनी संख्या देखने को मिली है।
वहीं, होटलियर रवि मिन्हास और अश्विनी ठाकुर ने कहा कि दिसंबर माह के पहले सप्ताह में ही बर्फबारी पर्यटन सीजन के लिए संजीवनी का काम करेगी। होटलों में 10 दिसंबर तक की बुकिंग पर्यटक ऑनलाइन कर रहे हैं। क्रिसमस और नववर्ष तक ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी होने की कयास लगाई जा रही है।
मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान मुकेश ठाकुर ने कहा कि दिसंबर में पर्यटक ताजा बर्फबारी का दीदार करने के लिए पहुंच रहे हैं। 10 दिसंबर तक 70 फीसदी तक पर्यटकों ने बुकिंग कर चुके हैं। कोरोना काल में लंबे ब्रेक के बाद पर्यटन सीजन के अच्छे होने की उम्मीद जगी है। संवाद